News Addaa WhatsApp Group Join करें

दिल्ली के गर्जना रैली में कुशीनगर के किसान दिखाएंगे अपनी ताकत- आनंद तिवारी

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 14, 2022  |  3:55 PM

633 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दिल्ली के गर्जना रैली में कुशीनगर के किसान दिखाएंगे अपनी ताकत- आनंद तिवारी
  • भा. कि. सं. के जिलाध्यक्ष आनंद तिवारी की अगुवाई में हुआ किसान चौपाल

खड्डा/कुशीनगर। भारतीय किसान संघ जनपद ईकाई कुशीनगर के जिलाध्यक्ष आनंद तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के सिसवनियां चौराहे पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सोमवार को ग्राम पंचायत सिसवनिया के चौराहे पर जिलाध्यक्ष आनंद तिवारी की अगुवाई में हुई बैठक में किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि संघ किसानों के हित में लगातार आवाज उठाता रहता है। उन्होंने किसानों के उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए संघर्ष का ऐलान करते हुए कहा कि 19 दिसम्बर को दिल्ली में किसानों की गर्जना रैली होनी है। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को दिल्ली में जाने के लिए अपील किया। चौपाल कार्यक्रम में गर्जना रैली को‌ सफल बनाने का संकल्प भी लिया गया। तहसील संयोजक ओमप्रकाश शुक्ल, ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, श्रीनाथ तिवारी, सुनील सिंह, शिवशंकर, सुधीर, जगत प्रसाद, राम आधार चौरसिया सहित तमाम किसान उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

खेत की खुदाई में निकला ‘मुगलकालीन खजाना’! 20 किलो सिक्कों की चर्चा से मचा हड़कंप, जांच में जुटा प्रशासन
खेत की खुदाई में निकला ‘मुगलकालीन खजाना’! 20 किलो सिक्कों की चर्चा से मचा हड़कंप, जांच में जुटा प्रशासन

कुशीनगर। जिले के तरया सुजान थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव में खेत की खुदाई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking