कसया/कुशीनगर। बाल दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने नगर के देवरिया मार्ग स्थित बचपन प्ले वे स्कूल का फीता काटकर उद्घाटन किया।
पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि नौनिहाल ही देश के भावी भविष्य हैं। इन्हें पोषण के साथ नैतिकता से परिपूर्ण शिक्षा प्रदान करने को लेकर हमें जागरूक होना होगा तभी देश, समाज का भविष्य उज्जवल रहेगा। पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी ने बचपन स्कूल खोलने के लिये प्रबन्धक को बधाई देते हुए कहा कि खेल, खेल में पढ़कर बच्चे होनहार बनेंगे दिल्ली से आये टीचर ट्रेनर अभिषेक सचदेवा ने कहा कि यहां डे केयर, प्ले ग्रुप, एलकेजी, यूकेजी तक छः वर्ष तक के बच्चे पढ़ाई करेंगे।
इस दौरान निदेशक राजीव राव, ब्रांच हेड प्रतिभा राव, ओमप्रकाश जायसवाल, राकेश जायसवाल, कृष्ण कुमार, जितेंद्र प्रताप राव, राजेश प्रताप राव, विनय कांत मिश्रा, जनार्दन सिंह के अलावें शिक्षक, अभिभावक, बच्चे मौजूद रहे।
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…
हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…
हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…
बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता ने मोहा मन। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के…