खड्डा/कुशीनगर। आज के बच्चे ही कल के भविष्य है उक्त विचार राष्ट्रीय इन्टर कालेज भुजवली प्रमुख कुशीनगर में आयोजित पं.जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिन पर आयोजित सभा को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य डा.देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने व्यक्त किया।
सोमवार को बाल दिवस के अवसर पर नेहरु जी के जन्मदिवस को मनाने हुए विद्यालय में विविध खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। प्रमुख रुप से दौड़, कुर्सी दौड़, रस्सी कूद, अध्यापक छात्र रस्सी खींच प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें अध्यापक विजयी रहे। इसके अलावा कब्बड्डी, मेढ़क दौड़ आदि प्रमुख खेल का भी आयोजन हुआ। बच्चों ने स्टाल भी लगाया, जिसका सभी ने आनन्द लिया।
प्रमुख रूप से संजय पान्डेय, गिरिजेश मल्ल, उत्तम प्रजापति, रजनीश मिश्र, निर्भय मिश्र, रामस्वरूप पान्डेय, मनीष राय, शिल्पा प्रजापति, दीपिका सिंह, सत्येन्द्र मिश्र, आशीष सिंह आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…
कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…
कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…