News Addaa WhatsApp Group

आईसीएसई की बोर्ड परीक्षा में किसान का बेटा बना टॉपर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 27, 2022  |  7:45 PM

503 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आईसीएसई की बोर्ड परीक्षा में किसान का बेटा बना टॉपर

रविवार शाम सीबीएससी बोर्ड का रिजल्ट आने पर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। सिटी मांटेसरी स्कूल के प्रधानाचार्य कल्पना त्रिपाठी का छेदी तिवारी के पास फोन आया कि आपका लड़का टॉपर है। उसको सम्मानित करना है। छेदी तिवारी बीमार थे उनका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था।बच्चे का टॉपर सुनने पर लखनऊ के लिए निकल गए। जहां विद्यालय में रमण राज त्रिपाठी को गाउन, माला और मिठाई खिलाकर सम्मनित किया गया।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

इसके पहले कक्षा में 10 में इसी विद्यालय से 93.2 परसेंट अंक पाकर गोल्ड मेडल से पुरस्कृत हुए थे। 12वी में भी गोल्ड मेडल के लिए नामित हुए है। रमन राज ने बताया कि घर में आर्थिक तंगी के बावजूद मेरे पिता ने पढ़ाई के लिए कोई कमी महसूस नहीं होने दी। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व टीचर्स को दिया। टॉपर रमन राज के पिता छेदी तिवारी एक किसान है। छेदी तिवारी ने पुत्र की पढ़ाई में कभी किसी तरह की कमी नहीं होने दी। उन्होंने कहा कि अब पढ़ाई में बहुत खर्चा होता है। घर में छह लड़की जिसमे 4 की शादी हो चुकी है और दो की शादी अभी करनी है। ये सबसे छोटा लड़का है। मुझे स्कूल की फीस व कोचिंग की फीस देने में बहुत दिक्कत होती थी। फिर भी मैंने हार नहीं मानी, अपने खर्चा में कटौती की। खेती की और लड़के की पढ़ाई में कोई कमी नहीं होने दी। रमन राज त्रिपाठी एनडीए की परीक्षा निकाल कर माता पिता का नाम रोशन करने के साथ देश की सेवा करना चाहते है। छेदी तिवारी ने बताया कि एनडीए की पढ़ाई के लिए ढेर सारा रुपये लगेंगे। इसके लिए जरूरत पड़ने पर जमीन बेचकर बच्चे की पढ़ाई करवाएंगे।

टॉप करने पर पूर्व विधायक कमलेश शुक्ला, गंगा सिंह कुशवाहा, सोनल त्रिपाठी, पवन उपाध्याय, अविनाश सर,कबिता कुशवाहा, जाफर अली आदि लोगो ने बधाई दी है।

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking