News Addaa WhatsApp Group Join करें

पूर्व मुख्यमंत्री ने फ़तेहपुर पहुंच क़र दोनों पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना…दोनों पक्षों के साथ समान व्यवहार करें, दोनों पक्ष पीड़ित हैं – अखिलेश यादव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 16, 2023  |  7:39 PM

123 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पूर्व मुख्यमंत्री ने फ़तेहपुर पहुंच क़र दोनों पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना…दोनों पक्षों के साथ समान व्यवहार करें, दोनों पक्ष पीड़ित हैं – अखिलेश यादव

कुशीनगर । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव लखनऊ से चलकर गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सीधे देवरिया जनपद के फतेहपुर गांव में स्वर्गीय सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंच कर पूरा घर और घटनास्थल को देखा तथा मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सीधे स्व. प्रेमचंद यादव के परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि दोनों पक्षों के साथ अच्छा नहीं हुआ है, प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लिया होता तो शायद यह घटना नहीं घटती। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देवरिया के ग्राम फतेहपुर में हुई घटना में दोनो पक्षों के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों से संवेदना प्रकट की। उन्होंने सरकार से मांग किया है कि दोनों पक्षों के साथ समान व्यवहार करें क्योंकि यहां दोनों पक्ष पीड़ित है।

आपके लिए और..- 🚛 कसया में ट्रांसपोर्टरों की महा बैठक, हर मंडी के...

किसी को बेघर करना न्यायोचित नहीं है। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में समाजवादी नेता, कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहें l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त

हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking