News Addaa WhatsApp Group Join करें

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 15, 2026  |  6:57 PM

452 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब WhatsApp
Responsive image

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के नाम बड़ी संख्या में पोर्टल से गायब होने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के बैनर तले खड्डा के ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक को, खंड विकास अधिकारी खड्डा के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर पात्र परिवारों के नाम पुनः पोर्टल पर प्रदर्शित कराने की मांग की।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

ज्ञापन में कहा गया है कि विकास खंड खड्डा में आवास प्लस सर्वे-2024 के अंतर्गत सर्वेक्षित अनेक पात्र परिवारों के नाम पोर्टल से हट जाने के कारण वे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभ से वंचित हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और वर्तमान ग्राम प्रशासकों पर भी नाम कटवाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि संलग्न सूची में शामिल सभी पात्र परिवारों के नामों का सत्यापन कर उन्हें पुनः पोर्टल पर प्रदर्शित कराया जाए, ताकि वास्तविक पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सके।

ज्ञापन देने वालों में राजू सिंह, गणेश कुशवाहा, दीपराज कुशवाहा, बलवंत मल्ल, श्रवण कुशवाहा, राजकुमार साहनी, जकीरून निशा, सिब्बन मद्धेशिया, रामप्यारे कुशवाहा, राजमंगल कुशवाहा, शाह मनौव्वर सहित दर्जनों प्रधान/प्रशासक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking