News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 14, 2026  |  9:10 PM

190 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी WhatsApp
Responsive image

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की पुत्री तान्या ओझा का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा एक्स-रे टेक्नीशियन के पद पर हुआ है। तान्या की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों तथा पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

बचपन से ही मेधावी और मेहनती तान्या ने अपनी लगन, अनुशासन तथा निरंतर अध्ययन के बल पर सामान्य वर्ग में तीसरा रैंक लाकर सफलता हासिल की है। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप उन्हें यह महत्वपूर्ण सफलता मिली।

तान्या की सफलता पर उनके पिता प्रद्युम्न ओझा ने इसे पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि बेटियां यदि अवसर और प्रोत्साहन प्राप्त करें तो हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। गांव के लोगों ने भी तान्या की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। परिवार के सदस्यों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने तान्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking