News Addaa WhatsApp Group

जीव के अनन्य भाव से भजने पर आनंद रूप में प्रकट होतें है भगवान : आचार्य विनय

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 25, 2023  |  3:51 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जीव के अनन्य भाव से भजने पर आनंद रूप में प्रकट होतें है भगवान : आचार्य विनय
  • सपही बरवा टोला में रामकथा का चौथा दिन

जीव के अनन्य भाव से भजने पर प्रभु श्री राम अवतरित होकर अनेक लीलाएं करते हुए भक्त को आनंद प्रदान करते हैं। यह बातें तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सपही बरवा टोला में विगत छह वर्षों से आयोजित होने वाले राधा अष्टमी महोत्सव के निमित्त आयोजित रामकथा के चौथे दिन रविवार की रात कथावाचक आचार्य विनय पांडेय ने कथा सुनाते हुए कही।

कथाक्रम को आगे बढ़ाते हुए उन्होने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा करने हेतु महामुनि विश्वामित्र जी के आश्रम में रहकर श्रीराम आसुरी आंतक का अंत कर यज्ञ की रक्षा करते हैं। विश्वामित्र का संशय दूर होता है।विश्वामित्र महामुनि के साथ राम लक्ष्मण जनकपुर में धनुष यज्ञ देखने जाते हैं जनकपुर के नर नारी राम के दर्शन करके धन्य हो रहें। कथावाचक ने कहा कि भगवत कथा, संत दर्शन, सनातनी चर्चा ये सभी पुण्य उदय होने पर ही प्राप्त होता है। प. संजय चौबे व पं. दीपक मिश्र ने वाल्मीकि रामायण का परायण पाठ किया।

प्रबंधक तुलानारायण राय व भाजपा के मंडल महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ने व्यास पीठ का पूजन किया। पं. अच्युतानंद पांडेय, नवीन पांडेय, प्रमोद मिश्र, राजपति कुशवाहा, रवींद्र शर्मा, विद्या, मुन्नालाल, नंदकिशोर गुप्ता, शारदा, अमला, शांति देवी, नन्नी, सोना, पुनीता, निशा, विनीता, भूमि, रोशनी, ज्योति आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking