News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर में चलती कार में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2023  |  1:32 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर में चलती कार में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले में एक नाबालिग के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला प्रकाश में रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित होने के बाद आया जिसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

दरअसल, रविवार को एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रकाशित हुआ जिसमे युवती के गले में दुपट्टा फंसाकर युवक खींचते हुए कार की ओर ले जा रहा है। दो युवक अगल-बगल से आकर गाड़ी में बैठ रहे हैं। एक युवक ड्राइविंग सीट पर बैठा है बगल में बैठा युवक लड़की का मोबाइल भी उस वीडियो में मांगता हुआ दिखा रहा है. हलाकि, न्यूज अड्डा इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

पूरा मामला जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र का है यहाँ, पीड़ित युवती के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते नौ सितंबर की दोपहर 1:30 बजे गांव के एक युवक ने नाबालिग बेटी को किसी बहाने घर के पास स्थित यज्ञशाला पर बुलाया। ज़ब मेरी बेटी वहा तक गयी तो चाकू दिखाकर उसे झोपड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां से वह उसे कार में बैठाकर हाटा लेते गया। वहां पहले से मौजूद तीन अन्य युवक कार में सवार हुए और तीनों ने चलती कार में बेटी के साथ दुष्कर्म किया। देर रात बेटी को गांव के बाहर छोड़कर आरोपित फरार हो गए। बेटी से मिली जानकारी के बाद उन्होंने दो बार थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। रविवार को घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। पुलिस ने रविवार देर शाम गांव के तीन नामजद व एक अज्ञात युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking