News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोपाल की लाश गाँव में पहुँचते ही मचा कोहराम

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 29, 2025  |  5:22 PM

396 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोपाल की लाश गाँव में पहुँचते ही मचा कोहराम WhatsApp
Responsive image

तुर्कपट्टी।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम झनकौल निवासी 55 वर्षीय गोपाल का शव वृहस्पतिवार की देर रात गाँव में आते ही कोहराम मच गया।परिजनों के हृदयविदारक चीत्कार से पूरा गाँव गमगीन हो गया।

आपके लिए और..- साइबर ठगों से बचाव के गुर, बेटियों को करियर का...

विदित हो कि बिहार के गोपालगंज जनपद में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मीरगंज थाना क्षेत्र के सियारी मोड़ पर एक ट्रेलर ने ईंट लदी एक ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।इस टक्कर के चलते ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया जिसके नीचे दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी और तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये।घायलों को इलाज के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल में भेंजा गया।मृतकों में तुर्कपट्टी थाना अन्तर्गत ग्राम झनकौल निवासी 55 वर्षीय गोपाल प्रसाद गोंड़ व मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मटिहानी निवासी भूषण नट पुत्र हरेन्द्र नट शामिल है।

बताया जाता है कि हादसे के समय भूषण नट ट्रैक्टर पर सवार था जबकि गोपाल प्रसाद सड़क किनारे सफाई का काम कर रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर थाने चली गयी।इस दौरान मौका पाकर ट्रैक्टर चालक वहाँ से फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने गोपाल के परिजनों को फोन के माध्यम से सूचित किया जिसको सुनते ही पत्नी रामवती व बड़ी बेटी रीना, बेटे जयराम,गोविन्द,विकास,अनिल व छोटी बेटी सविता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।पोस्टमार्टम के बाद परिजन वृहस्पतिवार की देर रात लाश को लेकर गाँव आये जिसका शुक्रवार को गाँव के श्मशान में अन्तिम संस्कार कर दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking