गोरखपुर। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जीआरपी गोरखपुर विनोद कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी गोरखपुर अनुज कुमार सिंह की अगुवाई में रेलवे स्टेशन गोरखपुर पर मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
इस दौरान “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” के उद्देश्य को लेकर स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं व बच्चियों को जागरूक किया गया। पुलिस टीम द्वारा स्टेशन परिसर में पोस्टर लगाकर एवं पंपलेट वितरित कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
जागरूकता अभियान में 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) एवं 108 (एम्बुलेंस सेवा) के उपयोग और महत्व को विस्तार से समझाया गया।
कार्यक्रम में महिला आरक्षी आरती चौहान, आरक्षी सतबीर सिंह, निरीक्षक बी.बी. राजभर एवं आरक्षी आशुतोष ने यात्रियों को जागरूक करते हुए उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।
पुलिस टीम ने अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या अपराध की सूचना तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर दें, जिससे समय रहते सहायता उपलब्ध कराई जा सके। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास का भाव लगातार मजबूत किया जा रहा है।
गोरखपुर। नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा की आराधना के बीच गोरखपुर जंक्शन…
कुशीनगर । अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जोखिम उठाकर जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान…
गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले…
गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…