News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 24, 2026  |  2:14 PM

413 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.2 के तहत थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा ग्राम बिरवट कोन्हवालिया में व्यापक स्तर पर जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय बेदूपार एहतमाली (खलवा टोला) में छात्राओं के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया, जहां उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सचेत किया गया।
चौपाल में पुलिस टीम ने ग्रामीण महिलाओं, किशोरियों एवं आमजन को संबोधित करते हुए बताया कि आज के समय में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। छात्राओं को विशेष रूप से आत्मविश्वास बढ़ाने, किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में बिना डर के सामने आने और तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 101 (फायर सर्विस), 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन) एवं 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)—की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने इन नंबरों के उपयोग की परिस्थितियां भी उदाहरण सहित समझाईं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके।
इसके अलावा छात्राओं को “गुड टच-बैड टच”, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अजनबियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी अभिभावकों या पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। ग्रामीणों को भी यह संदेश दिया गया कि बेटियों को रोकने के बजाय उन्हें सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है।

आपके लिए और..- मुस्तैद पुलिस, सकुशल मिला मासूम; पुलिस की संवेदनशीलता बनी मिसाल

इस दौरान उपस्थित पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीव मौर्य, उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार, महिला कांस्टेबल कविता सिंह एवं महिला कांस्टेबल गायत्री चौहान ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों के सवालों का जवाब दिया और उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने सभी से अपील की कि किसी भी घटना को नजरअंदाज न करें, बल्कि तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी थाने पर सूचना दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

मिशन शक्ति 5.2 के तहत चलाया जा रहा यह अभियान न सिर्फ जागरूकता फैला रहा है, बल्कि गांव-गांव में बेटियों के मन में सुरक्षा और आत्मविश्वास की नई लौ भी जगा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा

खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के…

कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत
कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग पर तेज रफ्तार कार की…

भगवान श्रीराम-हनुमान पर कथित टिप्पणी के विरोध में फूटा आक्रोश, स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग
भगवान श्रीराम-हनुमान पर कथित टिप्पणी के विरोध में फूटा आक्रोश, स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग

कुशीनगर। भगवान श्रीराम और हनुमान जी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कुशीनगर जनपद…

स्वामी प्रसाद मौर्य को कथित धमकी पर चेयरमैन जेपी गुप्ता के खिलाफ तहरीर, कार्रवाई की मांग
स्वामी प्रसाद मौर्य को कथित धमकी पर चेयरमैन जेपी गुप्ता के खिलाफ तहरीर, कार्रवाई की मांग

कुशीनगर। तमकुहीराज नगर पंचायत के चेयरमैन जेपी गुप्ता पर ‘अपनी जनता पार्टी’ (AJP) के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking