News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: दहेज की मांग को लेकर पेट्रोल छिड़ककर हत्या का आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 28, 2021  |  7:16 PM

958 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: दहेज की मांग को लेकर पेट्रोल छिड़ककर हत्या का आरोप
  • पीड़िता ने जान माल की सुरक्षा को लेकर सीओ गोला को प्रार्थना पत्र लिखकर लगाई गुहार

अशोक मिश्र/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

गोरखपुर (न्यूज अड्डा)। गोला थाना क्षेत्र के नगवाप्रेम की रहने वाली अर्जुन राय की बेटी निधि राय ने अपने पति, सास, ससुर व अन्य पर पेट्रोल छिड़ककर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। प्रार्थिनी ने क्षेत्राधिकारी को पत्र लिखकर जान माल की सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के अनुसार गोला थाना क्षेत्र की रहने वाली निधि राय नगवाप्रेम गांव के अर्जुन राय की बेटी है। वर्ष 2020 के फरवरी माह में उसकी शादी संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बड़गो गांव निवासी वीरेंद्र राय के पुत्र अभिषेक राय उर्फ गोलू से हुई थी। दोनों का एक बच्चा भी है।

आरोप है कि आए दिन पति सास-ससुर सहित अन्य लोग दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से निधि को प्रताड़ित करते थे। कई बार निधि ने अपनी आपबीती घरवालों को बताई जिसके बाद दोनों पक्षों ने बैठकर सुलह समझौता किया। आरोप है कि मंगलवार की सुबह 8 बजे के करीब निधि राय पर उसके पति,सास-ससुर सहित अन्य लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर जलाकर हत्या करने की कोशिश की जिसके बाद किसी तरह वह जान बचाकर घर से बाहर भाग निकली।

इस दौरान उसने फोन कर इसकी सूचना घरवालों को दी। सूचना पर पहुंचे घर वाले चौराहे से अपनी बेटी को घर ले गए।

आरोप है कि पति व अन्य लोग निधि राय की हत्या के फिराक में हैं। वह उसके गांव के बाहर भी देखे गए हैं। पीड़िता ने गोला थाने में प्रार्थना पत्र देकर जानमाल की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है।

शिकायत को संज्ञान में लेकर क्षेत्राधिकारी गोला ने थाना प्रभारी गोला को मामले की छानबीन कर मुकदमा पंजीकृत किए जाने का निर्देश दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking