News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज: रास्ते के विवाद में जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 18, 2024  |  7:59 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: रास्ते के विवाद में जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
  • सोमवार दोपहर बाद गांव में रास्ते का विवाद में जमकर चले ईंट, पत्थर
  • गम्भीर रूप से तीन घायलों को चिकित्सक ने किया जिला अस्पताल रेफर
  • गाव के पूर्व प्रधान और एक मुसहर परिवार के बीच रास्ते का है विवाद

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच रास्ते का विवाद मारपीट में बदल गया। एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे, ईंट, पत्थर, लात घूसों से पीट- पीटकर आधा दर्जन लोगों को गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

सभी घायलों को सीएचसी तुर्कहां में भर्ती कराया गया, जहां तीन लोगों की हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं मारपीट की इस घटना में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दबंगों की मारपीट देखी जा रही है।

https://youtu.be/0md4xo_Rw08?si=IXov1Y7LPc2DTv7T

हनुमानगंज गांव के पूर्व प्रधान नागेन्द्र चौधरी एवं राबड़ी देवी के परिवार के बीच रास्ते का विवाद है। सोमवार को विवाद उग्र रूप धारण कर लिया एवं दोनों पक्षों में ताना-तानी बढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया और वापस लौट गई, इसी बीच दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष के लोगों ने महिलाओं और लड़की को ईंट, पत्थर उठाकर जानलेवा हमला कर दिया, ईंट के प्रहार और भीषण मारपीट में आधा दर्जन लोग हमले के शिकार हो गए। किसी का सर फटा तो किसी के शरीर और अन्य जगहों पर गम्भीर चोटें आईं। इस दौरान गांव में शोर एवं चिल्लाने की आवाज सुनकर सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राबड़ी देवी, गुड्डी देवी, राधिका, दीपक एवं रामप्रवेश को एम्बुलेंस से तुर्कहां सीएचसी इलाज के लिए भर्ती कराया जहां गम्भीर रूप से घायल राधिका, राबड़ी और गुड्डी को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों की हालत नाज़ुक बनीं हुई है।

घटना में शामिल दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसएचओ हनुमानगंज ओमप्रकाश तिवारी का कहना है कि घटना में शामिल दो लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…

आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking