News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: नाराज व्यक्ति ने नदी में लगाईं छलांग, नाविकों ने बचाई जान

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 13, 2024  |  6:50 PM

7 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: नाराज व्यक्ति ने नदी में लगाईं छलांग, नाविकों ने बचाई जान
  • खड्डा थाना क्षेत्र के पनियहवा पुल के समीप नारायणी नदी की घटना

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी कस्बे से सटे बिहार के बहरी स्थान निवासी एक व्यक्ति ने रविवार को पारिवारिक कलह के बाद जान देने की नियति से नदी में छलांग लगा दी। मछुवारों ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बचा लिया। सालिकपुर पुलिस चौकी के जवानों ने दवा इलाज के बाद उसके परिजनों को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी गैंगेस्टर...

पड़ोसी बिहार के बहरी स्थान निवासी रामफल पुत्र धुप्पन उम्र लगभग 48 वर्ष पारिवारिक विवाद के वजह से नाराज़ होकर पनियहवा पुल के समीप नदी में कूद गया। यह देख नाविक राजेन्द्र और अन्य मछुवारों ने तेजी से नांव लेकर उसके पास पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बचाकर नांव से किनारे ले आए।

सूचना मिलने पर सालिकपुर पुलिस चौकी के सिपाही रंजीत यादव, शशिकेश गोस्वामी और प्रदीप मौर्या ने उसे सुरक्षित दवा इलाज के बाद उसके बड़े भाई नरसिंह को बुलाकर समझा- बुझाकर घर भेजवा दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घर से नाराज़ होकर नदी में कूदे व्यक्ति रामफल को समझा बुझाकर कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

संबंधित खबरें
महकमे में दौड़ा करंट: एसपी केशव कुमार की आधी रात की सख्ती, पुलिस अलर्ट मोड पर
महकमे में दौड़ा करंट: एसपी केशव कुमार की आधी रात की सख्ती, पुलिस अलर्ट मोड पर

कुशीनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर…

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के…

माँ धरती पर अदृश्य रूप में साक्षात ईश्वर की स्वरूप है – दिव्य सागर जी महराज
माँ धरती पर अदृश्य रूप में साक्षात ईश्वर की स्वरूप है – दिव्य सागर जी महराज

माँ देवी की समान होती है- पूर्व विधायक पं० नंदकिशोर मिश्र स्मृति शेष मैनावती…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking