News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज: विवाहिता की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज, पति व सास को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा न्यायालय

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 23, 2024  |  9:11 PM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: विवाहिता की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज, पति व सास को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा न्यायालय

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्दाछपरा गांव में नव विवाहिता के मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति विनय उर्फ विक्की यादव और सास को थाना क्षेत्र के डोमनछपरा तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर...

बता दें कि हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गांव जिंदाछपरा में बुधवार की देर शाम विक्की यादव 22 वर्ष की पत्नी रानी 20 वर्ष का घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि रानी और विक्की का प्रेम विवाह पांच माह पूर्व ही हुआ था। विवाहिता रानी का मायका खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग गांव में और शम्भू यादव की पुत्री है। रानी का देर शाम लगभग नौ बजे अपने घर जिन्दा छपरा में ही फंदे से लटकता शव मिला है।

परिजनों की सूचना पर पहुंची हनुमानगंज थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के भाई दीनदयाल यादव ने हनुमानगंज पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोप लगाया है कि पति विनय उर्फ विक्की, सास विमल देवी ने दहेज के लिए बेरहमी से मारने पीटने और प्रताड़ित करने और गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था, वहीं भसुर और ससुर पर पर भी दहेज के लिए बेरहमी से मारपीट करने और प्रताड़ना करने को आरोपित किया है। हनुमानगंज पुलिस ने मृतका के भाई के तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 156/2024 धारा 85/80(2),115(2), 351(3) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पति विनय उर्फ विक्की यादव एवं सास विमला यादव पत्नी जंत्री यादव उम्र 42वर्ष को थाना क्षेत्र के डोमनछपरा से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अजय पटेल, उप निरीक्षक कन्हैया यादव, शमसेर यादव, सिपाही विजय यादव महिला कांस्टेबल बंदना कुमारी शामिल रहीं।

संबंधित खबरें
किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर आदित्य साहनी गिरफ्तार, साथी फरार
किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर आदित्य साहनी गिरफ्तार, साथी फरार

कुशीनगर। थाना कप्तानगंज क्षेत्र में किसान चौक के पास दो जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

जय बाबा को अ भा ब्राम्हण महासभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई 
जय बाबा को अ भा ब्राम्हण महासभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई 

हाटा कुशीनगर । जय कुमार त्रिपाठी उर्फ जय बाबा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा…

भूसा बनाने व गेहूं की मांग को लेकर मार पीट 
भूसा बनाने व गेहूं की मांग को लेकर मार पीट 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव ढाढा बुजुर्ग के कुबरी टोला मे दशरथ…

कप्तानगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव: 10 मिनट में दो जगह फायरिंग, दहशत में लोग
कप्तानगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव: 10 मिनट में दो जगह फायरिंग, दहशत में लोग

कुशीनगर। जिले के थाना कप्तानगंज क्षेत्र के कस्बा में बीती रात बेखौफ बदमाशों ने…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking