खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं किशोरी को मेडिकल में भेजने सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सायं मक्के के खेत गयी किशोरी से पड़़ोस के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया जहां स्वजनों की तहरीर पर पाक्सो सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगा दी गयी। मंगलवार की दोपहर पनियहवा रेलवे स्टेशन के पास अभियुक्त कहीं भागने के फिराक में था कि पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये अभियुक्त संजय यादव पुत्र प्रसाद यादव निवासी बोधीछपरा थाना हनुमानगंज को मुकदमा अपराध संख्या 106/22 धारा 376, 506 सहित 3/4 पाक्सो एक्ट में जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार यादव, कां. मनोज कुमार सिंह, कां. यशवंत यादव शामिल रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…