खड्डा/कुशीनगर। विधान सभा चुनाव के लिए पुलिस फोर्स व अर्द्धसैनिक बल आने शुरू हो गये हैं। शुक्रवार को केंद्रीय अर्धसैनिक बल की एक कंपनी हनुमानगंज पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों में कानून व्यवस्था का एहसास कराया।
शुक्रवार को थानाध्यक्ष हनुमानगंज संतोष कुमार की अगुवाई में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने पहुंचे अर्धसैनिक बलों के जवानों ने कस्बा छितौनी, बोधीछपरा, पनियहवा, बेलवनिया आदि प्रमुख चौराहों पर फ्लैग मार्च किया। अर्धसैनिक बल के साथ हनुमानगंज पुलिस ने आमजन के मन में कानून व्यवस्था का एहसास कराया।
नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…
हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…
कुशीनगर ब्यूरो: भीषण गर्मी और नौतपा के तीखे तेवरों के बीच उत्तर प्रदेश के…