News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: ’71-71 लाला गैंग’ का पर्दाफाश: सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले गैंग के 12 सदस्य गिरफ्तार, असलहे और मोबाइल बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 21, 2025  |  5:52 PM

253 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: ’71-71 लाला गैंग’ का पर्दाफाश: सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले गैंग के 12 सदस्य गिरफ्तार, असलहे और मोबाइल बरामद WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । कुशीनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले कुख्यात ’71-71 लाला गैंग’ के 12 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गैंग अवैध असलहों की नुमाइश, भड़काऊ पोस्ट और आम जनता को धमकाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का खुलेआम इस्तेमाल कर रहा था।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

थाना कोतवाली हाटा क्षेत्र में सक्रिय इस गैंग के खिलाफ मु.अ.सं. 426/2025 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने आज एक संयुक्त अभियान में इन आरोपियों को धर दबोचा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम जब छपरा भगत कट से पूरब चकनरायनपुर प्राथमिक विद्यालय के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए तीन मुख्य आरोपियों — अरबाज अली, जुबेर अहमद उर्फ जुबेर लाला और अफरोज खान — को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

इनकी निशानदेही पर आगे छापेमारी कर गैंग के अन्य 9 सदस्यों को भी हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन अवैध तमंचे, तीन जिन्दा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, दस मोबाइल फोन और 260 रुपये नकद बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ’71-71′ नामक सोशल मीडिया अकाउंट से अवैध हथियारों के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट कर लोगों को डराते-धमकाते थे और अपनी गैंग की दहशत बनाए रखते थे। उनकी यह गतिविधि युवाओं में गलत संदेश फैला रही थी और सोशल मीडिया के माध्यम से अपराध को बढ़ावा दे रही थी।

इस ऑपरेशन को कोतवाली हाटा थाना और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंजाम दिया गया। टीम में प्र0नि0 राम सहाय चौहान, प्र0नि0 आशुतोष कुमार सिंह (स्वाट), उप निरीक्षक संतराज यादव, अतुल तिवारी, इन्द्रभान, गजानन पाठक, ओमप्रकाश गुप्ता, पंकज सिंह सहित कुल 17 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

कुशीनगर पुलिस की इस निर्णायक कार्रवाई से क्षेत्र में शांति बहाल करने और युवाओं को गुमराह करने वाले गिरोहों के मनोबल को तोड़ने में बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अपराधी तत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking