News Addaa WhatsApp Group Join करें

तस्करी की नई तरकीब फेल: लग्जरी कार से पकड़ी गई देशी शराब की खेप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 21, 2025  |  5:51 PM

215 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तस्करी की नई तरकीब फेल: लग्जरी कार से पकड़ी गई देशी शराब की खेप WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। बिहार राज्य में तस्करी के उद्देश्य से ले जाई जा रही अवैध देशी शराब की बड़ी खेप को तरयासुजान पुलिस ने एक लग्जरी कार से बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अवैध शराब निष्कर्षण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।

थाना तरयासुजान पुलिस टीम ने दिनांक 21 जुलाई को कार्रवाई करते हुए धनन्जय कुमार पुत्र नकछेद निवासी रामपुर बंगरा, थाना तरयासुजान, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक हुंडई कार (UP-32CU-3205) से कुल आठ पेटी बन्टी बबली ब्रांड की अवैध देशी शराब बरामद की गई। हर पेटी में 360 पाउच थे, जिनमें प्रत्येक पाउच 200 मिलीलीटर का था। इस प्रकार कुल 72 लीटर अवैध देशी शराब की बरामदगी हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना तरयासुजान में मु.अ.सं. 238/2025, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह उत्तर प्रदेश के आसपास के बार्डर क्षेत्रों से अवैध शराब खरीदता है और बिहार राज्य में ऊँचे दामों पर बेचकर अवैध रूप से धन अर्जित करता है।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना तरयासुजान के प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह, उप निरीक्षक अरविन्द कुमार (चौकी प्रभारी तिनफेडिया) और कांस्टेबल दीपक सिंह शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप की स्थिति है और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को निरंतर चलाने की योजना बनाई गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking