हाटा/कुशीनगर।स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में शनिवार को वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र द्वारा टीबी रोगियों को गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में नवम्बर माह में निकले पाँच नये टीबी रोगियों को उनकी सहमति लेकर उन्हें गोद लेकर पोषण की पोटली दी गयी। मुम्बई निवासी महिला उर्मिला सिंह द्वारा दो रोगियों को गोद लेकर उन्हें पैष्टिक आहार जैसे-एक किलो गुड़,एक किलो भुना चना,एक किलो सत्तू,एक किलो मूंगफली का दाना, एक किलो गजक,एक किलो प्रोटीन पाउडर दिया गया। तो वही हाटा नगर निवासी व्यवसायी सुनील नाथानी द्वारा एक पाँच वर्षीय बच्चें को,स्टाफ नर्स रीता मौर्या द्वारा एक मरीज व पगरा निवासी ग्रामीण हेमन्त द्वारा एक मरीज को गोद लेकर उन्हें पोषण की पोटली दी गयी।
गोद लेने वाली मुंबई निवासी महिला द्वारा मरीजों से मोबाइल पर वार्ता कर उनका हालचाल जाना और नियमित दवा के साथ पौष्टिक आहार के सेवन करने की सलाह दी।
इस दौरान एसटीएस राजीव राय, राजकुमार चौधरी,सतीश सिंह,सत्यप्रकाश रावत,राहुल श्रीवास्तव,देवेंद्र प्रताप सिंह,पीयूष सिंह,कार्तिकेय पांडेय,अम्बरीष गुप्ता मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…