रामकोला/ कुशीनगर । माह के दुसरे शनिवार को रामकोला थाना परिसर में तहसीलदार कप्तानगंज कृष्ण गोपाल त्रिपाठी और थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल सत्रह प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 14 मामले राजस्व विभाग तथा 3 मामले पुलिस से संबंधित थे।मौके पर एक मामले को तत्काल निस्तारित किया गया तथा शेष मामले को निस्तारित करने हेतु राजस्व टीम गठित कर तत्काल रवाना किया गया।तहसीलदार श्री त्रिपाठी ने कहा कि सभी मामलों को तत्परता से निस्तारित करें।
समाधान दिवस के दौरान राजस्व निरीक्षक राकेश लाल श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक शिवप्रसाद गुप्ता , लेखपाल संगम प्रसाद,लेखपाल राहुल सिंह सहित हल्का बीट पुलिस अधिकारी ,हल्का लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…