हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली परिसर में आगामी त्यौहार मोहर्रम के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकांत राय की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी पीयूषकांत राय ने कहा कि पर्व सामाजिक समरसता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए होता है। हम त्यौहार में कोई ऐसा कार्य न करे जिससे आपसी सद्भावना भंग हो , त्यौहार आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। परम्परागत रुप से जो त्यौहार जैसे मनाया जाता था उसी तरह से मनाया जाएगा कही किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अराजकतत्वों के बिरुद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी।
बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी ने कहा की किसी को कोई समस्या हो तो अवगत करावे जो त्यौहार पूर्व ही उसका निस्तारण कर दिया जाएगा।जिस पर गौनर,बरवाछतरदास,महजिदीया,डुमरीस्वागीपटटी के लोगो ने अपने समस्याओं को अवगत कराया जिस पर क्षेत्राधिकारी ने सम्बंधित विभागीय कर्मचारियों को निस्तारण करने का निर्देश दिया । क्षेत्राधिकारीश्री राय ने पीस कमेटी में आये लोगों को शांति पूर्व तरीके से त्यौहार मनाने का अपील किया।
इस दौरान तहसीलदार नरेंद्र राम, प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, उपनिरीक्षक भिक्खू राय कृपाशंकर मिश्र,गौरव वर्मा ,शिवम द्विवेदी समाजसेवी उदयभान कुशवाहा,राशिद खान,डा बब्लू खां, मुन्ना अंसारी,हजरत अंसारी,हमीद अंसारी,फैजान खां,बिजय कुमार मिश्र,हेका हिमांशु कुमार सिंह, सचिन यादव,सूरजदेव सिंह, शेर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। थाना कप्तानगंज क्षेत्र में किसान चौक के पास दो जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
हाटा कुशीनगर । जय कुमार त्रिपाठी उर्फ जय बाबा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव ढाढा बुजुर्ग के कुबरी टोला मे दशरथ…
कुशीनगर। जिले के थाना कप्तानगंज क्षेत्र के कस्बा में बीती रात बेखौफ बदमाशों ने…