हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया टोला गड़ेरीपट्टी निवासी राजकुमार पुत्र रामभरोसा उम्र 22 वर्ष की मछली मारते समय नदी मे डूबने से मृत्यु हो गयी है मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया ।
राजकुमार मंगलवार को सायंकाल छोटी गंण्डक नदी अथरहा पिपरहिया घाट पर नदी के उत्तर बगल घाट पर मछली मार रहा था नदी मे पैर फिसल कर गिर गया और नदी मे डुब गया रात मे परिजन घाट पर शव का खोज बीन किया लेकिन शव नहीं मिला बुधवार को सुबह इसकी सूचना ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस एवं 112 नम्बर पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने परिजनों को लेकर नाव से शव गंडक नदी में तलाश करने लगे निर्माणाधीन पुल के पास शव बरामद हुआ। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…