News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जनपदीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 7, 2022  |  4:28 PM

670 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनपदीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में जनपदीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई ।बैठक में जिलाधिकारी ने हर मामले को गंभीरता से सुनते हुए उसकी पुष्टि हेतु दूरभाष तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार से भी जुड़े तथा मामले की सत्यता के बारे में भी जाना।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को सुना। बैठक में सत्यापन समिति के समक्ष कुल 09 मामले आए जिसमें से 03 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया व 06 मामले अवशेष रहे जिलाधिकारी ने सभी संबंधित उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को यह निर्देशित किया कि सभी संबंधित तहसीलों में जाति संबंधित लंबित मामलों की रिपोर्ट दें तथा अद्यतन स्थिति का पता लगाया जाए। सभी लंबित मामलों के यथा शीघ्र निस्तारण हेतु भी जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय को निर्देशित किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उपमा पांडेय, उप जिलाधिकारी कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह व अन्य सभी संबंधित अधिकारी गण तथा शिकायतकर्ता गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking