हाटा/कुशीनगर। ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन तहसील ईकाई हाटा की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष शैलेष कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। रविवार को श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।
उपाध्याय ने कहा कि पत्रकार हितों के लिए यह संगठन सदैव समर्पित है।पत्रकारों के समस्याओं के समाधान के लिए हमें मजबूती के साथ रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि निष्पक्ष समाचारों को प्राथमिकता देकर हम समाज और देश को मजबूत बना सकते हैं इसलिए समाचारों के लेखन में पक्षपात और विवाद से बचना चाहिए।उन्होंने नये साल का परिचय पत्र सभी पत्रकारों को सौंपा ।इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश द्विवेदी ने सभी से आग्रह किया कि संगठन को मजबूत बनाएं एकता मे बल होता है।उन्होंने सभी लोगों को शुभकामना दिया। वहीं नये साल के चुनाव के मुद्दे पर विचार विमर्श के बाद तहसील इकाई को भंग कर दिया और होली के बाद नये चुनाव कराने की घोषणा की।
तब तक के लिए ग्रापए हाटा तहसील ईकाई के प्रभारी विद्यासागर सिंह तहसील का देखरेख करेंगे।इस दौरान रामरेखा सिंह लालसाहब राव मोहन पांडेय, अशोक कुमार,गुरूदत्त गिरी,कालिका दूबे, बृजेश शुक्ला,वेद प्रकाश मिश्र, ब्रजभूषण मिश्र, अशोक कुमार मिश्र, गौतम मुनि, तबरेज अहमद, रणजीत सिंह, मनोज यादव,अविनाश सिंह, रामगोपाल वर्मा,जय प्रकाश मद्धेशिया, सहित अन्य मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…