News Addaa WhatsApp Group

Akhilesh Yadav in Kushinagar/कुशीनगर: बीजेपी की ज़मानत जब्त करा दो- अखिलेश यादव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 27, 2022  |  6:46 PM

741 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Akhilesh Yadav in Kushinagar/कुशीनगर: बीजेपी की ज़मानत जब्त करा दो- अखिलेश यादव

कसया/कुशीनगर। जनपद के कसया, फाजिलनगर, तमकुहीराज की विधानसभा रैलीयों में बोलते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे बाबा जी घबराए हुए है उनके चहरे पर 12 बज गये है इतना ही नहीं उनके होश उड़ गए है। इसबार जनता गर्मी उतार देगी।

आज की हॉट खबर- नेशनल हाईवे पर दौड़ती लग्जरी बस बनी आग का गोला,...

सपा मुखिया ने कहा कि फाजिलनगर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य के आने के बाद भाजपा का भाप निकलने लगा है। प्रदेश का पिछड़ा दलित स्वामी प्रसाद का इंतजार कर रहे है। विधानसभा मे विपक्ष का सवाल कोई रखता था वह यहीं थे। पहले हम लोग आमने सामने बैठते अब सामने बैठकर सरकार चलायेंगे। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी की जमानत जब्त करा दो। इनसे ज्यादा झूठ कौन बोलता है। इनका छोटा नेता छोटा झूठ बोलता है बड़ा नेता बड़ा झूठ बोलता है। कहा कि किसानों के डीएपी के साथ 5 किलो की चोरी हो गई। ये लोग बोरी की चोरी कहा से सीख ली अब बीजेपी की चोरी 10 किलो हो जायेगी।कहा कि कुशीनगर मे एअरपोर्ट देखे गये है सौदा करने के लिए हमनें भी उनके घर पर नजर रखे है। उन्होंने ने कहा कि आज कल बाबा के घर से धुआं निकलता है। नीद नही आ रही है। एअरपोर्ट रेल गाड़ी अन्य सभी समान बेंच दिया। 10 मार्ग को लखनऊ से गोरखपुर की टिकट बुक कर ली है। पुताई वाले मुख्यमंत्री आवास मे काले धब्बे लगे है उसकी पुटी करानी है।अगर आप सब यह नही जानते तो आप उसके काबिल नही है। कहा कि भाजपा के बड़े नेता तो पर्चा की जगह धूक बाट रहे है। बाबा मुख्यमंत्री खुद लैपटॉप नही चलाना जानते है। कहा कि 22 लाख नौजवानों को आईटी के क्षेत्र मे नौकरीयां देगे। पांच सालों से तैयारी कर रहे युवाओ को सपा सरकार आयेगी तो उन्हें भी नौकरी मिलेगी। शिक्षा विभाग मे बीएड टेट शिक्षामित्र सहित अन्य 11 लाख पदों पर सपा सरकार भर्ती करेगी।हम उत्तर प्रदेश का विकास चाहते है एक नेता है जो एबीसीडी सिखा रहे है मैंने कहा जब काका गये तो बाबा भी जायेंगे। हम जाति जनगणना कराकर अपने सभी जातियों का विकास करेंगे। चुनाव छ्ठे चरण मे होने जा रहा है 5 वें चरण तक बीजेपी के लोग ठंडे हो गये। उत्तर प्रदेश की राजनीति मे बड़ा बदलाव आयेगा। जो लोग सत्ता मे संविधान की धज्जियां उड़ा रहे है। यहां सब बिक जायेगा सरकारी कम्पीनियां बिक रही है।

सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मोर्या ने कहा कि भाजपा का चरित्र दोहरा है। पुरे प्रदेश मे भाजपा का सुपड़ा साफ हो रहा है। भाजपा सरकार ने किसान बिल लाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया जिसमे सैकड़ों किसान शहीद हो गये उनके शहादत पर भाजपा के किसी नेता को शोक संवेदना व्यक्ति करने की फुरसत नहीं है। किसानों से विना बात किये किसान बिल वापस भी कर लिया। किसानों की उपज को अडानी व अम्बानी के हाथो बेचने का काम किया है। जनपद के सातों विधानसभा सपा प्रत्याशीयों को ऐतिहासिक वोटों से जिताकर विधानसभा में भेजने की अपील की। बाबा कुशीनगर आये थे पिछड़े लोगो से साबुन लगा के मिलने का काम किया।

सभा को पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, पूर्व विधायक डा. पूर्णमासी देहाती, पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह, विधान परिषद रामअवध यादव, जिलाध्यक्ष डा.मनोज यादव, हसमुद्दीन अंसारी, संजय गुप्ता, विजय यादव, रहमत अली, कलामुद्दीन, चन्द्र शेखर यादव आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरीलाल यादव व संचालन मजिबुल्लाह राही ने किया। इस दौरान राजेश सिंह नरेंद्र यादव, विजय यादव, अफताब आलम, रामनान्द गुप्ता, विवेक कुशवाहा, समीर, ओमप्रकाश सिंह, उमा, डॉ रोशन अंसारी, रिजवान अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, नीरज तिवारी, अशोक मोर्या, अजय गिरि, विपिन यादव, अजमत हुसैन, शमीम अहमद, इरफान, खालिद , जुनैद, डा.शुभम यादव, रंजय द्विवेदी, डा.उमेश चन्द्र पाण्डेय, भगवान सिंह आदि सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नेशनल हाईवे पर दौड़ती लग्जरी बस बनी आग का गोला, बड़ा हादसा टला
नेशनल हाईवे पर दौड़ती लग्जरी बस बनी आग का गोला, बड़ा हादसा टला

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 05 प्रकरण का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 05 प्रकरण का मौके पर निस्तारण

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसुनवाई…

पुरानी पेंशन व अन्य मांगों के लिए गरजे शिक्षक
पुरानी पेंशन व अन्य मांगों के लिए गरजे शिक्षक

पडरौना/कुशीनगर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से जुड़े शिक्षकों ने शनिवार…

सड़क दुघर्टना में युवक की मौत
सड़क दुघर्टना में युवक की मौत

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा गौरीबाजार मार्ग पर वाइक सवार टेलर के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking