News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: कांग्रेस के गांधी परिवार और सपा मुखिया अखिलेश यादव के देश के दुश्मनों के साथ रिश्ते हैं- स्मृति ईरानी

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 27, 2022  |  6:35 PM

953 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: कांग्रेस के गांधी परिवार और सपा मुखिया अखिलेश यादव के देश के दुश्मनों के साथ रिश्ते हैं- स्मृति ईरानी

कप्तानगंज/कुशीनगर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को रामकोला विधानसभा क्षेत्र के कनोडिया इंटर कॉलेज के खेल मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के गांधी परिवार और सपा मुखिया अखिलेश यादव के देश के दुश्मनों के साथ रिश्ते हैं आरोप लगाया कि एक फोटो पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है जिसमें एक आतंकी परिवार के साथ अखिलेश यादव मौजूद हैं। भाजपा प्रत्याशी विनय गौंड़ के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में गरीबों का राशन गरीबों को नहीं मिल पाता था। सारा अनाज माफिया गटक जाते थे। योगी के शासन काल में ऐसा नहीं हो रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो होली,दीपावली पर मुफ्त दो दो गैस सिलेंडर मिलेगा।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योगी- मोदी की सरकार में अब गरीबों को एक महीना में दो दो मर्तबा राशन मिलता है। माफिया अब राशन नहीं गटक पाते हैं।उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गरीब, निराश्रित व विधवा महिलाओं को हर महीने आसानी से पेंशन मिल रहा है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो अब पेंशन 1500 रुपये दिया जाएगा। हर जिले में मेडिकल बनाया जा रहा है।कोरोना का इंजेक्शन सभी को भाजपा सरकार ने मुफ्त मुहैया कराया। स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रियंका वाड्रा खुद मनगढ़ंत सवाल बनाकर उत्तर दे देती हैं।

कांग्रेस के गठबंधन की सरकार उन लोगों का संरक्षण कर रही है। जिनके कारण 1992 के ब्लास्ट 700 लोग घायल हुए 300 निर्दोष लोग मारे गए। ऐसे आतंकी तत्वों के साथ गांधी परिवार के रिश्ते हैं। कांग्रेस सरकार उनके संरक्षण कर रही है। अगर हिम्मत है तो झूठला दो। एक तरफ कांग्रेस का वारिश देश की आर्मी से प्रमाण मांगता है कि दुश्मन देश की सीमा में जाकर उसे कैसे उन्हें धूल चटाई।कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष दुश्मन के सेना के सेनापति के साथ गले मिलता है और श्रीमती वाड्रा उसकी पीठ थप थपाती है अगर हिम्मत है तो झुठला दो।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जीएम सिंह,दीपलाल भारतीय, राम प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष आभा गुप्ता ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह,मारकण्डेय तिवारी,मनोज सिंह राम गोपाल गुप्ता,हरेराम गुप्ता, रामप्रताप सिंह,आनंद मिश्रा,अनूप श्रीवास्तव ने जन सभा को संबै किए। इस अवसर पर रामचन्द्र पाण्डेय, श्रीराम प्रसाद, मुकेश सिंह राम प्रवेश साहनी विजय कन्नजिया जयराज सिंह, नूतन दुबे, सुषमा शर्मा,अनिल पाण्डेय, अनिरूद्ध सिंह बैजनाथ गुप्ता सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking