हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी दीपक सिंह के निर्देश पर नगर चौकी इंचार्ज रुपेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बस स्टैंड और मुख्य बाजार में ऑटो और 3ई रिक्शा की जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 3ई रिक्शा को थाने लाया गया और उसे सीज कर दिया गया।
पुलिस जांच के दौरान सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़ा करने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की गई।
नगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी ई-रिक्शा और ऑटो का सत्यापन कराया जा रहा है। वाहन चालकों को अपने दस्तावेज पूरे रखने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।इस अभियान से नगर में जाम की समस्या कम होने और पैदल यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक संघ से सहयोग की अपील की है।
त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…
हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…