News Addaa WhatsApp Group Join करें

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 14, 2026  |  7:24 PM

171 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान शुरू किया गया है जिसमें 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

वृक्षारोपण अभियान 29 जून से प्रारंभ कर 31 जुलाई तक चलेगा जिसमें चीनी मिल द्वारा 5 हजार पौध लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत इकाई प्रमुख एन.पी. सिंह एवं केन हेड सुधीर कुमार के नेतृत्व में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए संकल्प लिया कि दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार अपनाएंगे तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनके संरक्षण के लिए निरन्तर प्रयास करेंगे। इकाई प्रमुख एन. पी. सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार है। स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उसका संरक्षण करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

कार्यक्रम में केन हेड सुधीर कुमार, लेखा हेड दिग्विजय सिंह, आई. टी. इंचार्ज जयप्रकाश यादव, गन्ना अधिकारी मुन्ना सिंह एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उक्त कार्यक्रम मिल परिसर के साथ-साथ ही ग्रामीण अंचल मे भी किया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking