News Addaa WhatsApp Group Join करें

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 14, 2026  |  5:13 PM

219 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश WhatsApp
Responsive image
  • पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के नदी पार बसे शिवपुर ग्राम पंचायत निवासी 20 वर्षीय मोबिन पुत्र नेमूल मंगलवार को खेत से वापस लौटते समय रास्ते में पड़ने वाले छोटे नाले को पार करते समय पानी में डूब गए।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चल सका है। गोताखोर लगातार पानी में तलाश करने में जुटे हुए हैं। पिता पुत्र दोनों खेत से घर वापस आ रहे थे तभी यह हादसा होना बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी लोग लगातार पानी में तलाश कर रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मोबिन का कोई पता नहीं चल सका था।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में चिंता और गम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खोज अभियान तेज करने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक अभी पता नहीं चल सका है। वहीं दूसरी घटना

नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोलहा रेगुलेटर पर लड़की के नहर में कूदकर लापता होने की चर्चा

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोलहा नहर रेगुलेटर की है जहां एक लड़की के मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में पानी में कूदने की है जहां तेज प्रवाह के कारण वह भी पानी में लापता बताई जा रही है। ग्रामीण इस घटना में बता रहे हैं कि नहर के पश्चिम पटरी पर एक लड़की नहर में कूद कर लापता हो गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking