News Addaa WhatsApp Group

हाटा: मस्जिद पर नगरपालिका ने नोटिस की चस्पा , नगरपालिका ने मस्जिद कमेटी के लोगों को दिया नोटिस साक्ष्य प्रस्तुत न करने पर होगा बिधिक कारवाई

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 23, 2024  |  6:54 PM

83 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: मस्जिद पर नगरपालिका ने नोटिस की चस्पा , नगरपालिका ने मस्जिद कमेटी के लोगों को दिया नोटिस साक्ष्य प्रस्तुत न करने पर होगा बिधिक कारवाई

हाटा/कुशीनगर। नगर में मस्जिद निर्माण प्रकरण में सोमवार को मस्जिद भवन पर चार तल निर्माण के प्रकरण में पैमाइश के बाद अभिलेखों के जांच पड़ताल के बाद नगर पालिका के अवर अभियंता के निरीक्षण आख्या में मस्जिद के भवन पर चार तल व सीढी के नीचे भुमिगत कमरे का निर्माण कराया जा रहा पाया गया।

आज की हॉट खबर- अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और...

जहां नगरपालिका द्वारा मस्जिद कमेटी के अजमतुन निशा पत्नी हाजी हामिद अली,जाकिर अली पुत्र हाजी हामिद अली को नोटिस देकर बताया कि आप लोगों द्वारा अभी तक मस्जिद सम्बंधित अभिलेख,निर्माण सम्बंधित नक्शा प्रस्तुत नहीं किया गया।जो नियम के विरुद्ध व अवैधानिक है पूर्व में भी नगर पालिका परिषद द्वारा कई बार वांछित अभिलेख,स्वत्व प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की व निर्माण कार्य रोके जाने हेतु निर्देशित किया गया परंतु अभी तक आप लोगों द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य को रोका नहीं जा सका है और न ही निर्माण कार्य से संबंधित वांछित अभिलेख कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है।

नोटिस जरिए सूचित किया जाता है कि नोटिस प्राप्त के तत्काल बाद आप निर्माण कार्य रोके दें तथा पंद्रह दिनों के अंदर निर्माण संबंधी वांछित अभिलेख,स्वत्व प्रमाण पत्र, स्वीकृत नक्शा किसी सक्षम स्तर से प्राप्त अनुमति के साथ नपा कार्यालय में आगामी सात जनवरी 2025 को सुनवाई हेतु अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। वहीं आप द्वारा ससमय उल्लेखित अभिलेखों व साक्ष्यों को प्रस्तुत नहीं किया गया तो नगरपालिका अधिनियम 1916 की 185/186 के अंतर्गत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। इससे सम्बन्धित सूचना जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य को भी भेज अवगत कराया है।

संबंधित खबरें
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल
शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking