हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील हाटा की आवश्यक बैठक जिला प्रभारी ओमप्रकाश द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें संगठन और जनपदीय सम्मेलन पर चर्चा की गई।
रविवार को श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय में हुई बैठक में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने तय किया कि पुनःमे बैठक कर सदस्यता का कार्य पूर्ण कर लिया जाय।वहीं जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अभी से दिशा निर्देश के अनुसार कार्य शुरू किया जाएगा।जिलाध्यक्ष शैलष उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारों के हित के लिए संगठन संकल्पित है।हम सभी पत्रकारों के हित के लिए संघर्ष करते हैं।प्रदेश सरकार से संगठन द्वारा म़ाग की जा रही है कि पत्रकारों के समस्याओं पर विचार करे इस मामले में ज्ञापन भी भेजा गया है।इस दौरान प्रभुनाथ गुप्ता लालसाहब राव, मोहन पाण्डेय रामरेखा सिंह, अशोक कुमार गुरूदत्त गिरी, मनोज यादव, गौतम मुनि तिवारी, बेदप्रकाश मिश्र, बृजेश शुक्ल रणजीत सिंह अविनाश सिंह, तबरेज अहमद, विद्या सागर सिंह, उपेंद्र तिवारी, अशोक कुमार मिश्र,श्रीराम कुशवाहा,वेदप्रकाश त्रिपाठी,आदि उपस्थित रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…