हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर के वार्ड संख्या 24 हरी टोला, में एक महिला की मृत्यु शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। वार्ड के निवासी रीमा 27 वर्ष पत्नी किसन का शव अपने ही घर में दीवार के सहारे लटकता मिला। मृतका की दो साल की बेटी है।
घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज अनुराग शर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। हरीटोला वार्ड के निवासी किसन की शादी 2019 में कसया के पास सुखपुरवा निवासी रीमा के साथ हुई थी। मृतका के पति किसन ने पुलिस को बताया कि सुबह किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच कहा सुनी हुई थी। जिसके बाद वह कस्बे में चला गया। दो घंटे बाद लौटा तो रीमा का शव साड़ी के फंदे से सहारे दीवार से लटक रहा था।
कस्बा चौकी हाटा प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा कि मृतका के मायके से अभी कोई नहीं आया है। शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…