News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: गंभीर रही स्थापना दिवस पर नयी शिक्षा नीति पर बहस

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 29, 2022  |  1:13 PM

568 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: गंभीर रही स्थापना दिवस पर नयी शिक्षा नीति पर बहस WhatsApp
  • भारतीय ज्ञान परम्परा को जीवंत बनाएगी नयी शिक्षा नीति-प्रो हरेराम त्रिपाठी

हाटा/कुशीनगर। नगर में स्थित श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के98वें स्थापना दिवस समारोह में नयी शिक्षा नीति पर संगोष्ठी अपने आप में गंभीर रही और गोष्ठी में व्यक्त विचार नयी शिक्षा नीति को समझाने में सफल रहे।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति एवम् समारोह के अध्यक्ष प्रो हरेराम त्रिपाठी ने नयी शिक्षा नीति पर जो व्याख्यान दिया वह पूरी तरह से वैज्ञानिक विश्लेषण और नीतिगत विशेषताओं से परिपूर्ण रहा।उन्होंने कहा कि सरकार ने बहुत ही मंथन और शिक्षाविदों से परामर्श के बाद शिक्षा नीति को लागू किया है जिसमें सभी भाषाओं के विकास की बात की गई है जब गाँव का छात्र अपने मातृभाषा में अध्ययन करेगा तो कठिन से कठिन विषय में उसको सरलता का बोध होगा और हर छात्र अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपना भविष्य उज्जवल कर सकेगा।त्रिभाषा में तीन भाषाओं को पढ़ने की बात की गई है जिसमें एक विदेशी और दो भारतीय भाषाओं को पढ़ना होगा।

इसमें निहित है कि भारतीय ज्ञान परम्परा को बढ़ावा देना।स्पष्ट है कि भारतीय संस्कृति के अनुरूप जब शिक्षा व्यवस्था होगी तो अमीरों के बच्चों के तरह गरीब और गाँव के बच्चे भी अच्छी और संस्कारिक शिक्षा पा सकेंंगें।निश्चित तौर पर संस्कृत के अध्ययन से भारतीय संस्कृति और शास्त्रों की वैज्ञानिक जानकारियां व्यक्ति, समाज और देश को उन्नति के मार्ग पर ले जाएंंगीं।क्षेत्रीय भाषाओं का विकास होगा और नैतिकता एवम्, संस्कारयुक्त शिक्षा से राष्ट्र उन्नति करेगा।उन्होंने महाविद्यालय की शोध पत्रिका पावन ज्योति और डाँ राजेश कुमार चतुर्वेदी की पुस्तक धर्मशास्त्र के कालजयी सिद्धांत और सहायक प्रो मोहन पाण्डेय’भ्रमर’के भोजपुरी गीत संग्रह को एक बड़ी उपलब्धि बताया और महाविद्यालय के शैक्षिक एवम् सहगामी क्रियकलापों की सराहना किया।काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद् के अध्यक्ष प्रो नागेंद्र पाण्डेय ने नयी शिक्षा नीति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और पुस्तक प्रकाशन को महाविद्यालय की बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि विद्यालय की स्थापना करनेवाले मनीषियों का सपना अब धरातल पर दिखाई दे रहा है।इस दौरान विषय पर लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मुरलीमनोहर पाठक, प्रो मार्कण्डेय नाथ तिवारी ने सारगर्भित व्याख्यान दिया।विधायक हाटा मोहन वर्मा ने आयोजन की सराहना किया।

जहाँ प्रबंधक अग्निवेश मणि, अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण पाण्डेय मंत्री गंगेश्वर पाण्डेय, उप प्रबंधक जोखन प्रसाद बर्नवाल, ख्यातिलब्ध गीतकार चंदेश्वर शर्मा परवाना, शैलेन्द्र असीम, ए हमीद आरजू, कवि कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, सूरज राम आदित्य, अक्षय गिरी, कवि ओमप्रकाश द्विवेदी ओम, उपन्ययासकारडा संजय कुमार मिश्र,डा रामनरेश दूबे, डाँ राजेश कुमार चतुर्वेदी, मोहन पाण्डेय’भ्रमर’डा ँँ वशिष्ठ द्विवेदी, सतीशचंद्र शुक्ल, डा संदीप कुमार पाण्डेय, रामानुज द्विवेदी,संजय कुमार पाण्डेय, पिंटू उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking