News Addaa WhatsApp Group

हाटा: भारतीय ज्ञान परम्परा की जड़ें मजबूत- प्रो मार्कण्डेय

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 2, 2024  |  6:00 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: भारतीय ज्ञान परम्परा की जड़ें मजबूत- प्रो मार्कण्डेय

हाटा/कुशीनगर। भारतीय ज्ञान परम्परा में प्राचीन काल से ही शिक्षा की तमाम विधियां मौजूद हैं जिनके माध्यम से ज्ञान की धारा सतत् प्रवाहित हो रही है।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

उक्त बातें स्थानीय श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय, श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय एवं संस्कृत संस्कृति संस्थान भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भारतीय ज्ञान परम्परा चिंतन पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो मार्कण्डेय नाथ तिवारी विभागाध्यक्ष सांख्य योग श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी ज्ञान परम्परा सर्वविध कल्याण की भावना से ओत-प्रोत है। भारतीय संस्कृति में ज्ञान के भण्डार पड़े हुए हैं। मनीषियों से फलवती होती हुई ज्ञान परम्परा आज अनेक झंझावातों को सहते हुए भी मजबूती के साथ अग्रसर है। विश्व के लोग भी भारतीय ज्ञान से लाभान्वित हो रहे हैं। शास्त्रों में निहित ज्ञान को यदि वर्तमान में सार्थक रूप से उपयोग किया जाए तो आने वाले समय में हमारे देश की पीढ़ियों को असीम लाभ तो होगा ही संपूर्ण संसार को इस ज्ञान राशि से लाभ होगा। उन्होंने शिक्षा के विविध तरीकों पर भी प्रकाश डाला।

इस दौरान डॉ राजेश कुमार चतुर्वेदी,डा.संदीप कुमार पाण्डेय,श्रुतिश्वर शुक्ल, कार्यशाला परामर्शक संजय कुमार दूबे, संजय कुमार पाण्डेय, अवधेश सिंह, मिथिलेश चौरसिया, अम्बरीष कुमार पाण्डेय, आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking