News Addaa WhatsApp Group Join करें

एसपी कुशीनगर की मिडनाइट रेड: बैरियरों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन परीक्षण

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 19, 2025  |  5:59 AM

179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसपी कुशीनगर की मिडनाइट रेड: बैरियरों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन परीक्षण WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। बीती देर रात्रि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थापित बैरियरों पर मिडनाइट रेड कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। एसपी अचानक थाना रविन्द्रनगर धूस, कोतवाली पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, कसया और हाटा क्षेत्रान्तर्गत मौजूद बैरियरों पर पहुंचे, जिससे मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों में हलचल देखी गई।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

निरीक्षण के दौरान एसपी ने बैरियर व्यवस्था, वाहनों की चेकिंग, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, पुलिसकर्मियों की उपस्थिति एवं सतर्कता को बारीकी से परखा। उन्होंने रात्रिकालीन सुरक्षा को जनपद की पहली प्राथमिकता बताते हुए कहा कि रात में होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बैरियर चेकिंग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

एसपी केशव कुमार ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध वाहन, व्यक्ति या सामान की जांच में कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गतिविधियों पर रोकथाम और जनपद में सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए रात्रिकालीन गश्त व चेकिंग को और मजबूत किया जाए।

एसपी ने कर्मचारियों को नियमित रूप से अपने-अपने पॉइंट पर उपस्थित रहने, चेकिंग के दौरान विनम्र व्यवहार के साथ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने और हर स्थिति पर चौकन्ना रहने के निर्देश दिए।

मिडनाइट रेड के बाद पुलिस महकमे में सतर्कता का संदेश गया है, वहीं आम जनता में यह भरोसा और मजबूत हुआ है कि रात के समय भी सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से सक्रिय है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking