News Addaa WhatsApp Group Join करें

शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : ASP की जांच अधिकारियों को फटकार, 24 घंटे में सभी लंबित प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण का आदेश”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 18, 2025  |  7:22 PM

131 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : ASP की जांच अधिकारियों को फटकार, 24 घंटे में सभी लंबित प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण का आदेश” WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जनता की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार द्वारा पूर्व में ही सभी जांच अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों व प्रार्थना-पत्रों की जांच 24 घंटे के भीतर पूर्ण करते हुए आवेदकों से उनके घर जाकर मुलाकात करें और तथ्यों के आधार पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

इन्हीं निर्देशों के अनुपालन की वास्तविक स्थिति जानने के लिए आज दिनांक 18.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा द्वारा अर्दली रूम आयोजित किया गया। बैठक में कई जांच अधिकारियों द्वारा निर्देशों के प्रति लापरवाही बरतने पर एएसपी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में शिथिलता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी।

एएसपी ने समय से कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा और चेतावनी देते हुए कहा कि अब किसी भी प्रकार की देरी सीधे जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए कार्यवाही का आधार बनेगी। साथ ही उन्होंने सभी जांच अधिकारियों को निर्देशित किया कि 24 घंटे के अंदर सभी लंबित प्रार्थना-पत्रों की जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, आवेदकों से उनके घर जाकर बातचीत करें और प्रत्येक शिकायत का वास्तविकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करें।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनता का विश्वास ही पुलिस की कार्यक्षमता का आधार है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही सीधे तौर पर जनहित को प्रभावित करती है और इसे सख्ती से रोका जाएगा।

कुशीनगर पुलिस अब शिकायत निस्तारण व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking