कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। सेवरहीं पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित एवं 25,000 रुपये के इनामी अपराधी वेद प्रकाश सिंह उर्फ वेद प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी की तलाश पुलिस को थी और उस पर इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के दिशा-निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सेवरहीं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को दवनहा से दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त वेद प्रकाश सिंह पुत्र स्व. दरोगा सिंह, निवासी दवनहा थाना सेवरही, मुकदमा संख्या 149/2024 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट, थाना पटहेरवा में वांछित था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय ,उप निरीक्षक आकाश सिंह,आरक्षी सुबेदार यादव
,आरक्षी आनन्द राय,आरक्षी राहुल यादव शामिल रहे।
सेवरही पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की तत्परता एक बार फिर उजागर हुई है।
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…