हाटा/कुशीनगर। विश्व क्षयरोग दिवस कार्यक्रम के अंर्तगत टीबी फ्री पंचायत के लिये राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में लगे कर्मचारियों ने कमर कस ली है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के अंर्तगत पिपरा कपूर में सभासद राजेश प्रसाद की अध्यक्षता में सामुदायिक बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को टीबी रोग के लक्षण,बचाव व उपचार के बारे विस्तारपूर्वक बताते हुये उन्हें जागरूक किया गया।
ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुई वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक डॉ आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम अब टीबी फ्री पंचायत करने की ओर चल पड़ा है जिसकी शुरुआत बीते 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वनारस में आयोजित टीबी समिट कार्यक्रम में कर चुके है। डॉ मिश्र ने कहा अब हमें टीबी रोग को लेकर अत्यधिक जागरूक होकर कार्य करना है और आप सभी के सहयोग से शीघ्र ही टीबी फ्री पंचायत बनाना है। बैठक को सम्बोधित करते हुई सीएचओ नीलम चौधरी ने कहा कि टीबी रोग से घबराये नही,रोग होने पर छुपाये नही,खुलकर सामने आये। टीबी के लक्षण होने पर तत्काल जाँच कराकर उपचार शुरू करे ताकि दूसरे को फैला ना सके। सीएचओ प्रतिभा यादव ने कहा कि इस बार डब्लूएचओ की थीम है-हाँ,हम टीबी खत्म कर सकते है। बिल्कुल इस थीम को हमें अपना उद्देश्य बनाकर काम करेंगे तो जरूर 2025 तक टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार कर सकते है। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही टीबी फ्री पंचायत बनाया जा सकता है। टीबी के भ्रांतियां को मन से दूर रखें और जो भी आप के आसपास टीबी के लक्षण वाले व्यक्ति दिखे उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल भेजे। बैठक का संचालन एसटीएस राजीव कुमार राय ने किया।
इस दौरान संगिनी इसरावती बरनवाल,आशा सरिता देवी,रंजीता पासवान,शोभा देवी,बन्दना सिंह,आंगनवाड़ी कार्यकत्री फुलमती देवी,अजरुन्निशा,मुननी,रबीन,खुशबुन,सितारा,सलमा,विमला, अमित कुमार यादव,सुहेल सिद्दीकी, सुरेंद्र प्रसाद,विंधासु बरनवाल सहित दर्जनों ग्रमीण पुरुष व महिलाये उपस्थित रही।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…