कुशीनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छहूं स्थित डीह बाबा स्थान पर आयोजित 9 वें डीह बाबा महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार की रात्रि कथावाचक बबलू मिश्र उर्फ अनमोल बाबा ने मनु सतरूपा की कहानी बताते हुए कहा की मनु व सतरूपा से ही मनुष्य की उत्पत्ति हुई है।
मनु के दो पुत्र व तीन पुत्रियां थीं। अपने पुत्र को राज्य सौंप मनु व सतरूपा तप करने चले गए। मन में प्रभु को देखने की प्रबल अभिलाषा थी। कठिन तप के बाद प्रभु ने दर्शन दिया व वर मांगने को कहा। मनु व सतरुपा ने उनके जैसा पुत्र पाने की कामना की। भगवान ने राम के रुप में उनके घर जन्म लेने का वर दिया। कालांतर में मनु व सतरुपा को दशरथ व कौशल्या के रुप राम रुपी पुत्र की प्राप्ति हुई।
कथावाचक ने शिव विवाह की कथा सुनाते हुए कहा कि सती मईया हिमालय पर तप कर रही थीं हिमांचल जी उनकी बहुत सेवा किए और उनको पुत्री रूप में पाने की कामना जताई। सती ने अगले जन्म में पुत्री बनकर जन्म लेने का वर दिया। वह पार्वती के मे अवतरित हुईं और भगवान संकर से उनका विवाह हुआ। मुख्य अतिथि चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने व्यास पीठ का पूजन किया।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…