News Addaa WhatsApp Group Join करें

 IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी में बाजी मारी, 21 थानों का शत-प्रतिशत प्रदर्शन—94.49% फरियादी बोले, ‘कार्रवाई से संतुष्ट’..!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 1, 2026  |  7:58 PM

639 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
 IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी में बाजी मारी, 21 थानों का शत-प्रतिशत प्रदर्शन—94.49% फरियादी बोले, ‘कार्रवाई से संतुष्ट’..!

कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर पूरे उत्तर प्रदेश में अपना परचम लहराया है। अगस्त माह की IGRS रैंकिंग में कुशीनगर पुलिस को लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। खास बात यह रही कि जिले के सभी 21 थानों ने भी IGRS के निस्तारण में शत-प्रतिशत प्रदर्शन दर्ज कर जिले की इस उपलब्धि को और खास बना दिया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

शासन स्तर से IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की लगातार निगरानी और समीक्षा की जाती है। शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, शिकायतकर्ता से संपर्क, कार्रवाई की गुणवत्ता और फीडबैक जैसे मानकों के आधार पर जिलों की मासिक रैंकिंग तय होती है। अगस्त में इन सभी कसौटियों पर कुशीनगर पुलिस ने शानदार प्रदर्शन किया।

बताते चले कि 2014 शिकायतों पर फीडबैक, 94.49 फीसदी ने जताई संतुष्टि। अगस्त माह में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कुशीनगर पुलिस के 2014 IGRS संदर्भों पर फीडबैक लिया गया। इनमें 1903 आवेदकों ने पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होने की बात कही। इस तरह संतुष्ट फीडबैक का प्रतिशत 94.49 फीसदी रहा। यह आंकड़ा बताता है कि शिकायतों के निस्तारण में केवल खानापूर्ति नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि पर भी पुलिस का फोकस रहा। वहीं 1957 आवेदकों ने बताया कि संबंधित पुलिस अधिकारी ने उनसे संपर्क किया। शिकायतकर्ताओं से संपर्क का प्रतिशत 97.17 फीसदी रहा। यानी शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने फरियादियों से संवाद कायम करने में भी तत्परता दिखाई।

डिफाल्टर का खाता खुलने ही नहीं दिया…!

कुशीनगर पुलिस की इस सफलता की एक बड़ी वजह यह रही कि अगस्त माह में सभी IGRS संदर्भों का निर्धारित समय-सीमा से पहले निस्तारण कर दिया गया। नतीजा यह रहा कि पूरे महीने एक भी संदर्भ डिफाल्टर नहीं हुआ। पुलिस ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान, निष्पक्ष जांच, शिकायतकर्ता से संवाद और समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता को भी प्राथमिकता दी गई।

एसपी केशव कुमार की मॉनिटरिंग का दिखा असर..!

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा IGRS और जनसुनवाई को विशेष प्राथमिकता दी जाती रही है। समय-समय पर गोष्ठियां आयोजित कर थाना प्रभारियों और जनपदीय IGRS सेल को शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए जाते रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी लगातार मॉनिटरिंग और सख्ती का परिणाम है कि कुशीनगर पुलिस ने प्रदेश में लगातार तीसरी बार शीर्ष स्थान हासिल किया।
21 के 21 थानों का शत-प्रतिशत प्रदर्शन इस उपलब्धि की सबसे बड़ी खासियत रही। जिले की इस सामूहिक सफलता से साफ है कि IGRS निस्तारण को लेकर थाना स्तर से लेकर जनपद स्तर तक पुलिस ने एकजुट होकर काम किया।

नंबर-1’ प्रदर्शन पर एसपी ने दी टीम को बधाई.!

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ जनता की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया।
लगातार तीसरी बार प्रदेश में नंबर-1 और जिले के सभी 21 थानों का शत-प्रतिशत प्रदर्शन—कुशीनगर पुलिस के लिए यह उपलब्धि सिर्फ रैंकिंग नहीं, बल्कि जनशिकायतों पर उसकी सक्रियता और जवाबदेही की बड़ी तस्वीर पेश करती है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking