हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया शुगर मिल्स द्वारा शरदकालीन गन्ना बुवाई 2026 के लिए कृषकों में गन्ना बुवाई हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिए शरदकालीन गन्ना बुवाई जागरूकता अभियान की शुरुआत एक मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से किया गया। इस रैली का ध्येय‘ गन्ना जहां समृद्धि वहां ’’किया गया है। रैली को चीनी मिल गेट पर चीनी मिल के अधिशाषी अध्यक्ष आर.के.गुप्ता द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया गया।
अधिशाषी अध्यक्ष आर के गुप्ता ने बताया कि रैली मिल गेट क्षेत्र के महुआरी,नाउमुंडा,गिदहां धनहा,परसिया,पड़री,पिपरा लालमन,बढ़या, जोगीवीर, मोरवन गोपाला,भगवानपुर, बेलवा बुजुर्ग,पटनी,पट्टन, लेहनी,पिपरैचा,पोखरभिंडा, छपरा भगत,पगरा,रामपुर मिश्री,बखरा,रामपुर गौनरिया,सोहसा,देवकली आदि गांवों में जाकर कृषकों को गन्ना बुवाई के प्रति जागरूक करेगी।जिसमें गन्ना प्रजाति को0- 0118, को.लख.-14201 को.शा.-13235, को.जा.- 85, को.पी.- 9301 को0लख0 16202 आदि की बुवाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल में करने का सुझाव दिया गया तथा चीनी मिल द्वारा इन प्रजातियों की बुवाई करने तथा बीज वितरण पर दिए जा रहे भारी अनुदान एवं चीनी मिल द्वारा कृषकों के हितकारी योजनाओं को क्षेत्र के हर किसान के खेत तक पहुंचाने,गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाने एवं मजदूरों पर निर्भरता कम करने हेतु चीनी मिल द्वारा चलाई जा रही मशीनीकरण योजना को भी कृषकों तक पहुंचाना इस रैली की प्राथमिकता होगी ।
इस अवसर पर सुशील कुमार, सहायक उपाध्यक्ष (गन्ना), मनोज बिश्नोई,महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल)अमित अग्रवाल, डीडी सिंह,रामगोपाल सिंह, अंकुर श्रीवास्तव तथा चीनी मिल के अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष सहित अन्य उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…