कुशीनगर: उत्तर प्रदेश की कुशीनगर जिला पुलिस द्वारा इंटरनेशनल नेटवर्किंग और साइबर फ्रॉड गिरोह के खिलाफ की गई महा-कार्रवाई की गूंज अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूंज रही है। इस ऐतिहासिक रेस्क्यू ऑपरेशन में एक साथ 453 नेपाली नागरिकों (115 महिलाएं और 338 पुरुष) की जिंदगी बचाने पर नेपाल सरकार ने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश प्रशासन की जमकर तारीफ की है।
नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने एक आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार, उत्तर प्रदेश पुलिस और विशेष रूप से कुशीनगर जिला पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया है।
नेपाली दूतावास द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, इन निर्दोष नागरिकों को सोशल मीडिया के जरिए ‘आकर्षक रोजगार’ का लालच देकर भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में लाया गया था। यहाँ कुशीनगर के अलग-अलग इलाकों में इन्हें बंधक बनाकर इनके श्रम का शोषण किया जा रहा था और जबरन साइबर ठगी कराई जा रही थी। जैसे ही इसकी गोपनीय सूचना मिली, कुशीनगर जिला पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित एक्शन लिया। पुलिस टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर इस खौफनाक चंगुल से सभी 453 नागरिकों को सकुशल आजाद करा लिया।
नेपाली राजदूतावास ने अपने आधिकारिक बयान में साफ तौर पर योगी आदित्यनाथ सरकार, उत्तर प्रदेश पुलिस और कुशीनगर जिला पुलिस का विशेष आभार व्यक्त किया है। दूतावास ने कहा कि यूपी पुलिस और कुशीनगर प्रशासन की त्वरित और मानवीय कार्रवाई के कारण ही इतने बड़े पैमाने पर लोगों की जान सुरक्षित बचाई जा सकी। कुशीनगर पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी नागरिकों को नेपाल के जिला प्रहरी कार्यालय, रूपनदेही को सौंप दिया है।

इस बड़े इंटरनेशनल रैकेट के भंडाफोड़ के बाद कुशीनगर जिला पुलिस की पीठ थपथपाई जा रही है। सोशल मीडिया से लेकर कूटनीतिक गलियारों तक लोग इसे योगी सरकार की अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का एक बेहतरीन और सफल उदाहरण बता रहे हैं। इस बीच, नेपाल पुलिस ने वापस लौटे लोगों में से 6 महिलाओं सहित 19 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ के आधार पर कुशीनगर पुलिस आगे की कड़ियों को खंगालने में जुटी है।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…