News Addaa WhatsApp Group Join करें

31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 4, 2026  |  9:22 AM

423 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद
  • लोगों ने बताया कि सालिकपुर पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध

खड्डा, कुशीनगर। बिहार राज्य में अवैध शराब को ठिकाने लगाने के लिए पनियहवा -मदनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सेफ जोन बनता जा रहा है। बिहार पुलिस द्वारा खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर दिल्ली कैंप के समीप छापेमारी कर ट्रैक्टर- ट्राली में छुपाकर रखे अवैध शराब को पकड़ने में पुलिस और मद्य निषेध विभाग को बड़ी सफलता मिली है। एक ही दिन में सीमावर्ती मदनपुर-पनियहवा मार्ग पर अलग-अलग कार्रवाई में कुल 547.640 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। साथ ही दो शराब तस्करों को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक मामले में तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, बगहा मद्य निषेध थाना की टीम ने मदनपुर-बगहा रोड पर बिहार सीमा क्षेत्र स्थित दिल्ली कैंप के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 440.640 लीटर विदेशी शराब बरामद की।

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

मद्य निषेध थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान शराब की बड़ी खेप आने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही चालक और तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। वहीं दूसरी कार्रवाई में नौरंगिया थाना पुलिस ने मदनपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो बाइकों पर यूपी से बिहार लाई जा रही 107 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की। इस दौरान शराब तस्करी के आरोप में लालबाबू कुमार और नितिश कुमार को गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपी बेतिया जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। इसी मार्ग पर यूपी सीमा में स्थित सलिकपुर चौकी पुलिस ने भी बिहार में प्रवेश करने से पहले शराब की एक खेप बरामद कर तस्करों की मंशा पर पानी फेर दिया। लगातार हो रही बरामदगी से स्पष्ट है कि मदनपुर-पनियहवा मार्ग शराब तस्करों की पसंदीदा राह बनता जा रहा है। एक ही दिन में एक ही मार्ग पर तीन अलग-अलग कार्रवाई से पुलिस की सक्रियता और तस्करों के बढ़ते नेटवर्क दोनों की तस्वीर सामने आई है।

पुलिस एवं मद्य निषेध विभाग ने तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है। बिहार पुलिस तस्करों का नेटवर्क तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking