News Addaa WhatsApp Group Join करें

इंस्टा पर इश्क, मंदिर में शादी और स्टेशन पर छोड़कर फरार — भरोसे का कत्ल बनी डिजिटल लव स्टोरी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 8, 2026  |  1:00 PM

1,062 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इंस्टा पर इश्क, मंदिर में शादी और स्टेशन पर छोड़कर फरार — भरोसे का कत्ल बनी डिजिटल लव स्टोरी

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार जब हकीकत की जमीन पर उतरा, तो वह एक युवती के लिए दर्द, धोखे और इंसाफ की जंग में बदल गया। इंस्टाग्राम के जरिए झारखंड की एक युवती का कुशीनगर निवासी युवक से प्रेम संबंध हुआ। करीब डेढ़ साल तक चली बातचीत के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ बेंगलुरु ले गया।
युवती के अनुसार, बेंगलुरु में दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने और 15 फरवरी 2024 को एक मंदिर में शादी भी कराई गई। शादी के बाद दोनों लगभग दो महीने तक साथ रहे। इसके बाद मई 2025 में युवक उसे अपने गांव कुशीनगर ले आया, जहां वह 4–5 दिन तक उसके घर पर रही। बाद में युवक उसे महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र स्थित शीतलापुर में अपनी मौसी के घर ले गया, जहां करीब सात दिन तक उसे रखा गया। युवती का आरोप है कि मौसी के घर पर उस पर लगातार वापस जाने का दबाव बनाया जाने लगा। इसके बाद युवक ने बेंगलुरु ले जाने के बहाने उसे कप्तानगंज रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया और मौका पाकर उसे वहीं अकेला छोड़कर फरार हो गया।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

स्टेशन पर छलका दर्द, थाने में रो-रोकर लगाई गुहार ,अकेली और बेसहारा युवती स्टेशन से सीधे कप्तानगंज थाने पहुंची, जहां उसने फूट-फूटकर अपनी आपबीती सुनाई। युवती का आरोप है कि उसने जब पुलिस से मदद मांगी, तो उसे तत्काल अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। वह लगातार इंसाफ की मांग कर रही है।

इस मामले में कप्तानगंज थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवती पुलिस के संपर्क में आई है और युवक व युवती दोनों को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है और हर संभव मदद की जाएगी। थानाध्यक्ष के अनुसार, दोनों पहले से शादीशुदा बताए जा रहे हैं और युवक का एक बच्चा भी है।।

 मंदिर की शादी से लेकर स्टेशन पर छोड़े जाने तक की यह कहानी सोशल मीडिया पर पनप रहे रिश्तों की सच्चाई को उजागर करती है। यह घटना न सिर्फ एक युवती के टूटे भरोसे की दास्तान है, बल्कि समाज के लिए भी एक सख्त चेतावनी है कि डिजिटल दुनिया में प्यार से पहले सच्चाई की परख बेहद जरूरी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking