News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामराज ऑल इंडिया फुटबॉल: मदनी क्लब देवरिया ने संदीप ग्यारह बेतिया को 2–1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 7, 2026  |  9:12 PM

449 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामराज ऑल इंडिया फुटबॉल: मदनी क्लब देवरिया ने संदीप ग्यारह बेतिया को 2–1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह WhatsApp
Responsive image
तरयासुजान, कुशीनगर । रामराज ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता तरयासुजान के ग्रुप बी के प्रथम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बुधवार को दर्शकों को रोमांच से भर देने वाला खेल देखने को मिला। यह मुकाबला मदनी क्लब देवरिया और संदीप ग्यारह बेतिया (बिहार) के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।
मैच की शुरुआत तेज रफ्तार से हुई और दोनों ओर से गोल पर लगातार हमले किए गए। निर्धारित समय में मदनी क्लब देवरिया ने शानदार खेल का परिचय देते हुए संदीप ग्यारह बेतिया के एक गोल के मुकाबले दो गोल दागे और 2–1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
इस रोमांचक मुकाबले के मुख्य अतिथि यूनिटी ऑफ प्राइवेट स्कूल के अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र एवं केन यूनियन सेवरही के चेयरमैन राजू राय रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रताप राय तथा आयोजक अंशु तिवारी ने खिलाड़ियों व दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।मैच का सफल और रोचक संचालन उद्घोषक एवं ग्राम सभा पथराव के भावी प्रधान प्रत्याशी संतोष कुमार मिश्र ने अपनी प्रभावशाली कमेंट्री से किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद ओझा, समाजसेवी व सामाजिक कार्यकर्ता हरिकेश रावत, वसीम सर, राजेश सिंह, अशोक केडी, अमर शर्मा, संतु ओझा, अमित तिवारी, कृष्ण वर्मा, सहाबुद्दीन, अंजन तिवारी सहित अन्य सहयोगियों की भूमिका सराहनीय रही। मैच के अंत में दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ दोनों टीमों के शानदार खेल की प्रशंसा

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking