News Addaa WhatsApp Group Join करें

सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा की मिसाल, सैकड़ों वाहन चालकों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 8, 2026  |  3:45 PM

447 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा की मिसाल, सैकड़ों वाहन चालकों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को कुशीनगर जिले के नेशनल हाईवे पर स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा के सौजन्य से भव्य स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों व चालकों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच कराई।
शिविर में मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने वाहन चालकों का ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया, वहीं नेत्र विशेषज्ञों द्वारा आंखों की गहन जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि दृष्टि दोष और खराब स्वास्थ्य सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनते हैं, ऐसे में समय-समय पर जांच बेहद जरूरी है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

इस आयोजन को सफल बनाने में टोल प्लाजा सलेमगढ़ के प्रबंधक मनोज यादव की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। उन्होंने शिविर में पहुंचे जरूरतमंद वाहन चालकों को निःशुल्क दवाएं एवं चश्मे का वितरण कराया।

बोले प्रबंधक टोल प्लाजा!

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर देते हुए टोल प्लाजा सलेमगढ़ के प्रबंधक मनोज यादव ने कहा कि “स्वस्थ चालक ही सुरक्षित सड़क की गारंटी है। टोल प्लाजा प्रबंधन आगे भी सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम करता रहेगा।” शिविर में भाग लेने वाले वाहन चालकों ने टोल प्रबंधन की इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास बताया। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित हों तो दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी लाई जा सकती है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking