News Addaa WhatsApp Group Join करें

जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 16, 2026  |  6:46 PM

133 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन WhatsApp
Responsive image

खड्डा, कुशीनगर।छितौनी नगर पंचायत के पनियहवा में रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता एवं जनसेवक पवन दूबे के नेतृत्व में आमजन हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नरकहवा, मलहिया, दरगौली, रामनगर, रामपुर जंगल, अहिरौली, बोधी छपरा आदि गाँव के लोगों ने स्वास्थ्य जाँच एवं उपचार का लाभ उठाया ।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

इस हेल्थ कैंप में गोरखपुर के रिजेंसी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, आर्थोलॉजी एवं जनरल फिजीशियन की देखरेख में ग्रामीण अंचल के जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क परामर्श, परीक्षण एवं दवा उपलब्ध कराई गई। शिविर में 1207 व्यक्तियों ने उपचार हेतु पंजीकरण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लिया। इस अवसर पर आमजन की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निदान किया गया। इस हेल्थ कैंप का उद्घाटन विधानसभा खड्डा के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जनसेवक पवन दूबे द्वारा गाँवों के बुजुर्ग व्यक्तियों, महिलाओं एवं अक्षम व्यक्तियों के हेल्थ कैंप तक आवागमन हेतु बस की निःशुल्क सुविधा भी जनसेवक पवन दूबे द्वारा उपलब्ध कराई गई।

शिविर में प्रमुख रूप से उमेश जायसवाल, सुभाष जायसवाल, इंद्रेश निषाद, ओमप्रकाश निषाद, मुन्ना जायसवाल, अवधेश निषाद,इद्रीश अली, भूलन निषाद, हीरा यादव,राजेश यादव, राधेश्याम शर्मा,राजकुमार शर्मा,रूपई चौहान, लालजी गोंड,भेलू चौहान,राधेश्याम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking