News Addaa WhatsApp Group Join करें

रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 15, 2026  |  7:18 PM

561 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। रात के अंधेरे में ऑटो लेकर निकलना और रास्ते में सवारी की तरह दिखकर पुलिस व लोगों को गुमराह करना—कप्तानगंज पुलिस ने ऐसे ही तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर कथित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से रेलवे में इस्तेमाल होने वाला करीब 20 फीट सिग्नल तार, तीन हेक्सा ब्लेड, पेचकस, 640 रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त बजाज बीगो ऑटो बरामद किया है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

रामजानकी घाट के पास घेराबंदी कर दबोचे गए पांचों

कप्तानगंज थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 15 अगस्त 2026 की रात करीब 12:35 बजे रामजानकी घाट के पास घेराबंदी कर पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान राजन चौधरी उर्फ छड्डू (20), विक्की गौड़ (26), विजयमल्ल साहनी (25), नीलेश उर्फ लालू साहनी (19) और अरकुन निषाद (23) के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके खिलाफ थाना कप्तानगंज में दर्ज मु0अ0सं0 291/2026, धारा 317(2)/310(4)/310(5) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

‘ऑटो में देखकर कोई शक नहीं करता था’

पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे एक टीम के रूप में काम करते हैं और अपने खर्च के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। वारदात से पहले वे हेक्सा ब्लेड, हथौड़ी, छेनी, रस्सी और पेचकस जैसे सामान अपने साथ रखते थे। रात में ऑटो से निकलने का फायदा यह होता था कि लोगों को वे सवारी ढोने वाले सामान्य ऑटो चालक नजर आते थे और उन पर आसानी से शक नहीं होता था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपितों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि इसी रात कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के पास से उन्होंने सिग्नल तार काटा था और इसके बाद किसी अन्य घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

  • रेलवे संपत्ति को निशाना बनाने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा

पुलिस की कार्रवाई में बरामद सिग्नल तार और तार काटने के उपकरणों से रेलवे संपत्ति को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपितों ने इससे पहले किन-किन स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है और उनके साथ गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

इनकी रही अहम भूमिका

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक सचिन दिवाकर, हेड कांस्टेबल बृजेश राय, कांस्टेबल रौशन त्रिपाठी, मुकेश यादव, विनय यादव और उपेन्द्र कुमार शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से रेलवे संपत्ति को निशाना बनाने वाले कथित गिरोह में हड़कंप मचा है। अब पुलिस आरोपितों के आपराधिक इतिहास और पूर्व की घटनाओं से उनके कनेक्शन खंगालने में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking